शामली

चौसाना में भूसे के दो कूप में लगी आग, करीब एक लाख का नुकसान

शौकीन राणा मार्केट के पीछे रविवार रात हुआ हादसा, दमकल व ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया काबू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
  चौसाना।  शौकीन राणा मार्केट के पीछे पशुओं के चारे के लिए रखे भूसे के दो कूप में रविवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू करने के साथ दमकल विभाग को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों कूप का भूसा जलकर राख हो चुका था। पीड़ित ने करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है।
ग्राम चौसाना माजरा बड़ी निवासी मुस्तकीम पुत्र महरू ने सोमवार को चौसाना पुलिस चौकी में शिकायत देकर बताया कि उसने पशुओं के चारे के लिए शौकीन मार्केट के पीछे भूसे के दो कूप लगा रखे थे। रविवार रात अज्ञात कारणों से दोनों कूप में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और भूसा धू-धूकर जलने लगा।
आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि तब तक दोनों कूप में रखा भूसा जलकर राख हो चुका था।
मुस्तकीम के अनुसार आग की घटना में उसे करीब एक लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आग लगने के कारणों का पता लगाने और उचित कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आग किन परिस्थितियों में लगी, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button