बुलंदशहर
व्यापारियों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बुलन्दशहर। जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापार बंधुओं की बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों ने बूरा बाजार में विद्युत पोल हटाने, अतिक्रमण रोकने तथा बाट-माप विभाग से संबंधित समस्याएं उठाईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। काला आम से जिला अस्पताल तक नालों की सफाई कराने और खुले नालों को कवर कराने के लिए नगर पालिका ईओ को निर्देशित किया गया। व्यापारियों द्वारा उठाए गए मामलों का अगली बैठक तक निस्तारण करने को कहा गया। बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



