सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत गररी पंचायत सचिवालय में ग्राम सभा आयोजित।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। झारखंड सरकार के उपनिदेशक पंचायत राज एवं बोकारो जिला पंचायत राज पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी कसमार के निर्देशानुसार आज मंगलवार को गररी पंचायत सचिवालय में सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्राम सभा में पंचायत के ग्रामीण जनता के द्वारा योजनाओं का चयन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता मुखिया गीता देवी के द्वारा किया गया। बैठक में पंचायत सचिव रेखा कुमारी सहित कौसर अली, मोबिन अंसारी, रवि शंकर कुमार, राजेंद्र प्रसाद मुर्मु ,रिजवान अंसारी, नाजम परवीन, शबनम परवीन ,कमलेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। इसी तरह मंजुरा एवं पोंडा पंचायत सचिवालय में भी ग्राम सभा आयोजित कर योजनाओं का चयन किया गया। गररी पंचायत में उच्च विद्यालय कसमार सीमा में नेमारा से कसमार सीमा तक सड़क किनारे यात्री सेड का निर्माण कार्य, कसमार उच्च विद्यालय परिसर में स्थित बरगद पेड़ में चबूतरा का निर्माण कार्य,टेपाबगान स्थित बरगद पेड़ में चबूतरा का निर्माण कार्य सहित अन्य योजनाएं दर्ज किए गए।



