बुलंदशहर

ईद मिलाद-उन-नबी पर निकला जुलूस 

सैयद हिमायत अली ने किया फीता काट कर शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
औरंगाबाद बुलंदशहर इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन बारावफात के उपलक्ष्य में बुधवार को  ईद मिलादुन्नबी जुलूस  शान ओ शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस में शामिल कलाकारों ने पटा बाजी, लाठी पनौती घुमा कर हैरतअंगेज कारनामे दिखाए।  कलाकारों के हुनर को देख दर्शकों ने दांतों तले उंगली दबा ली।
बारावफात जुलूस कमेटी के अध्यक्ष सपा जिला सचिव शाहजुद्दीन मेवाती उर्फ भूरा मेवाती की सरपरस्ती में निकाले गए ईद मिलादुन्नबी जुलूस का शुभारंभ पवसरा रोड स्थित बिलाल मस्जिद से पूर्व चेयरमैन और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद हिमायत अली ने फीता काट कर किया। मौलाना हाफिज अयान ने नात ए पाक पढ़ा। मौलाना अयान ने अपनी तकरीर में देश के अमन चैन और खुशहाली की कामना करते हुए हिन्दू मुस्लिम एकता और सामाजिक सद्भाव बनाये रखने पर जोर दिया। जुलूस में शामिल कलाकारों ने अपने उस्ताद नाजिम अंसारी शाहिद अंसारी आसमौहम्मद, इंतजार असरफ अली के नेतृत्व में पटा बाजी के हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने को विवश कर दिखाया। पनौती घुमाना, एक आदमी दस दस हमलावरों की लाठियों के बीच से होकर सुरक्षित बाहर निकल आया देख दर्शक वाह वाह कर उठे।
पवसरा रोड, स्याना रोड़, सब्जी मंडी मेन बाजार स्याना सिकंदरा नयी बस्ती टंकी रोड होते हुए जुलूस सैयद हिमायत अली के आवास पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
क्षेत्राधिकारी सदर प्रखर पांडे ने कस्बे में पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिनस्थों को मुस्तैदी के साथ कड़ी चौकसी बनाये रखने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी मनोज कुमार कस्बा चौकी इंचार्ज सौबरन सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश चौधरी मय भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहकर कड़ी चौकसी बनाये रहे।
इस अवसर पर सैयद हुसैन अली, सैयद अफजल,अब्दुल्ला कुरैशी नसीर पहलवान नईम कुरैशी रहीसुद्दीन अल्वी माजिद नसीम मेवाती फिरोज खां हाजी अजीज,  शाहनवाज अलवी, शिवकुमार गुप्ता हेमंत गुप्ता बब्लू लोधी महेश लोधी सतीश लोधी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button