गोड्डा

गोड्डा नगर परिषद में SIR के तहत विशेष जनसुनवाई

मतदाताओं के दस्तावेजों की हुई जांच

नगर परिषद क्षेत्र में 8400 मतदाताओं को मिला है नोटिस
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) 2026 के तहत गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय में विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में एसआइआर के तहत नोटिस प्राप्त मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे। नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल की मौजूदगी में अधिकारियों ने मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की। इस दौरान मतदाता सूची से संबंधित त्रुटियों का मौके पर ही निराकरण किया गया। अधिकारियों ने मतदाताओं को आवश्यक प्रक्रिया और दस्तावेजों के संबंध में जानकारी भी दी। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के 8400 मतदाताओं को एसआइआर के तहत नोटिस मिला है, वे निर्धारित समय के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा कर अपने नाम और विवरण में सुधार करा लें। इससे आगामी चुनाव के दौरान किसी तरह की परेशानी से बचा जा सकेगा। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी, नगर परिषद कर्मी व बीएलओ मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button