बेतुल

मुलताई पुलिस की बड़ी सफलता: भैंस चोरी करने वाले गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार

3 भैंस और वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन समेत ₹14.70 लाख का मशरूका बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल/मुलताई। किसानों के खेतों से लगातार हो रही भैंस चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए मुलताई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पशु चोरी में शामिल गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन चोरी की गई भैंसें तथा वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया है। बरामद मशरूके की कुल अनुमानित कीमत 14 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई और चोरी गई संपत्ति की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पशु चोरी के मामले का पर्दाफाश किया।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
थाना मुलताई क्षेत्र के ग्राम करपा, महतपुर एवं बरई में किसानों के खेतों से भैंस चोरी होने की शिकायतें पुलिस को प्राप्त हुई थीं। मामले में थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 713/26, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं साइबर सेल की मदद से संदिग्धों की पहचान की और चार आरोपियों को हिरासत में लिया।
पुलिस पूछताछ एवं विवेचना में आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद उनके कब्जे से तीन भैंसें और पिकअप वाहन क्रमांक MH 03 CP 0972 बरामद किया गया। सभी आरोपियों को 30 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
         गिरफ्तार आरोपी
सुशील पिता सुनील रघुवंशी, उम्र 21 वर्ष, निवासी नावेड, थाना खोलपुर, जिला अमरावती महाराष्ट्र जय गावंडे पिता अविनाश गावंडे, उम्र 21 वर्ष, निवासी नावेड, थाना खोलपुर, जिला अमरावती महाराष्ट्र
अंकित पिता कैलाश रघुवंशी, उम्र 27 वर्ष, निवासी महतपुर, थाना मुलताई, जिला बैतूल उमेश पिता रतनसिंह रघुवंशी, उम्र 43 वर्ष, निवासी महतपुर, थाना मुलताई, जिला बैतूल ₹14.70 लाख का मशरूका बरामद 3 भैंसें
अनुमानित कीमत ₹2.70 लाख पिकअप वाहन MH 03 CP 0972 अनुमानित कीमत ₹12 लाख कुल बरामद मशरूका  ₹14.70 लाख पुलिस टीम की
रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल, उपनिरीक्षक दिनेश कुमरे, उपनिरीक्षक मोहनलाल गुप्ता, प्रधान आरक्षक दिनेश बर्डे, प्रधान आरक्षक सुशील कुमार धुर्वे, आरक्षक डुमलेश्वर, दुकाल, अरविंद पटेल, विवेक चौरे, प्रिंस अहिरवार, नरेन्द्र कुशवाह, सीताराम, सौरभ, पुष्पराज, हेमन्त एवं सेवाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button