बेतुल

बैतूल तीन दिवसीय दौरे पर निकलेंगे जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा

राम मंदिर चंदा और पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे

4 सितंबर को हिडली से शुरू होगा जन-जागरण अभियान, 7 सितंबर तक विभिन्न क्षेत्रों में आमसभा और संगठनात्मक बैठकें
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक निलय विनोद डागा 4 सितंबर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों के तीन दिवसीय सघन दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राम मंदिर चंदा चोरी, पेपर लीक और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर जन-जागरण अभियान चलाएंगे। साथ ही मंडल कमेटियों, पंचायत अध्यक्षों, बीएलओ-2 और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर संगठन की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
जिला संगठन महासचिव ब्रजभूषण पांडे ने बताया कि दौरे की शुरुआत 4 सितंबर को दोपहर 1 बजे हिडली में आमसभा से होगी। इसके बाद बोधी, खोमई और कोधेलकुण्ड में संगठनात्मक बैठकें होंगी। 5 सितंबर को दोपहर 1 बजे घोड़ाडोंगरी में आमसभा के बाद भायावाड़ी और कुण्डी में मंडल कमेटियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। शाम 5 बजे वे भौरा में कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल होंगे। दौरे के अंतिम चरण में 7 सितंबर को दोपहर 2 बजे दमजीपुरा में जन-जागरण सभा होगी। इसके बाद शाम 5:30 बजे असाड़ी में मंडल कमेटी और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम 7 बजे उनका बैतूल आगमन होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button