भरत पुर

रक्षाबंधन पर्व के समापन होते ही वाहनों में सवारियों की भीड जमकर देखी गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर- उपखण्ड भुसावर क्षेत्र में हर्षाेल्लास के साथ मनाये गये रक्षाबंधन पर्व के समापन होते ही सडक मार्गाे पर वाहनों में सवारियों की भीड जमकर देखी गई। जहां वाहन चालकों द्वारा जमकर नियमों का उल्लंघन किया गया। दूसरी ओर कस्बा भुसावर के मुख्य बस स्टैण्ड सहित छौंकरवाडा सडक मार्ग पर कई बार जाम की समस्या भी देखी गई। जहां जाम से निजात दिलवाने के लिए भुसावर थाना पुलिस मौके पर तैनात रही और जाम नही लगने दिया एवं असामाजिक तत्वों पर नजरें बनाए रखी। मिली जानकारी के अनुसार उपखण्ड भुसावर क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाये जाने और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व का समापन होने के बाद अब वाहनों में भीड देखने को मिल रही है। इस दौरान भुसावर में होकर निकल रहे विभिन्न सडक मार्गाे पर जमकर यात्रियों की भीड देखी गई जहां वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियों को भरकर तो दुपहिया वाहन चालकों द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाकर नियमों का जमकर उल्लंघन किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button