बिजनौर

बढ़ापुर में दिनदहाड़े लाखों की चोरी

मौके पर मिले 4 जिंदा कारतूस से हड़कंप, पुलिस और व्यापारी दोनों मामले को दबाने में जुटे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बिजनौर : बढ़ापुर नगर के मुख्य बाजार में शनिवार को व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है। कि मौके पर मिले चार जिंदा कारतूसों की चर्चा आग की तरह फैल गई है। चोर जिंदा कारतूस लेकर क्यों आए थे, यह सवाल हर किसी के मन में है, लेकिन पुलिस और व्यापारी दोनों इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।
बताया जा रहा है। कि मोहल्ला बाजार निवासी व्यापारी नीरज अग्रवाल के यहां शनिवार को दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण भी किया। लेकिन चर्चा है। कि घटनास्थल पर चार जिंदा कारतूस मिले थे, लेकिन न तो पुलिस इसका जिक्र करने को तैयार है। और न ही व्यापारी नीरज अग्रवाल। नीरज अग्रवाल द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में भी इन कारतूसों का कोई उल्लेख नहीं किया गया, जिससे उनकी भूमिका भी संदिग्ध लग रही है।
मौके पर पहुंचे कुछ पत्रकारों द्वारा खींची गई तस्वीरों में जिंदा कारतूस साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं, इसके बावजूद व्यापारी द्वारा अनभिज्ञता जताना उन्हें संदेह के घेरे में खड़ा करता है।
वहीं अगर दूसरा पहलू देखा जाए कि ये कारतूस चोर मौके पर छोड़ गए हैं, तो सवाल उठता है। कि उनकी मंशा कितनी बड़ी थी। जो चोर हथियार और कारतूस लेकर घूम रहे हैं, गनीमत रही कि चोरी के समय घर पर कोई नहीं था। अगर कोई होता तो क्या अंजाम होता, यह सोचकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन कुल मिलाकर जिंदा कारतूसों का मिलना पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे कितने हथियार बंद चोर घूम रहे हैं। और पुलिस का खुफिया तंत्र क्या कर रहा है, यह बड़ा सवाल है।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर से बात करनी चाही तो संपर्क नहीं हो सका।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button