शामली

बाइक सवार दो युवकों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव भारसी निवासी एक व्यक्ति ने बाइक सवार दो युवकों पर गाली-गलौज और मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल का सरकारी अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।

गांव भारसी निवासी नीटू ने बताया कि वह बुधवार को किसी काम से कस्बे में आया था। बड़ी नहर की पटरी पर खड़े होने के दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया।

इसके बाद नीटू ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर अपना चिकित्सकीय परीक्षण कराया और थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button