सिंगरौली

नारी शक्ति संकुल स्तरीय संगठन सुदा एवं कुड़ानिया में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण आयोजित

ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय प्रबंधन, बचत एवं सुरक्षित निवेश की दी गई जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली l मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत नारी शक्ति संकुल स्तरीय संगठन सुदा एवं कुड़ानिया में स्व-सहायता समूहों की सदस्य महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सेबी (SEBI) के माध्यम से प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान समूह की महिलाओं को वित्तीय प्रबंधन, नियमित बचत, सुरक्षित निवेश, बैंकिंग सेवाओं तथा वित्तीय निर्णय लेने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। महिलाओं को अपनी आय एवं बचत का बेहतर प्रबंधन करने के साथ-साथ वित्तीय जोखिमों के प्रति जागरूक रहने के लिए भी प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में नारी शक्ति संकुल स्तरीय संगठन सुदा एवं कुड़ानिया से संबद्ध विभिन्न स्व-सहायता समूहों की सदस्य महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता की। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय रूप से जागरूक बनाते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर महिलाओं को सुरक्षित वित्तीय विकल्पों की जानकारी प्राप्त कर सोच-समझकर वित्तीय निर्णय लेने तथा अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button