बरेली

बरेली में सपा यूथ ब्रिगेड का पैदल मार्च

महंगाई-बेरोजगारी पर जताया विरोध 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सपा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष एजाज अहमद के नेतृत्व में गुरुवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के विरोध में सपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट गेट तक पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने ठेले पर महंगी खाद्य सामग्री रखकर अनोखे अंदाज में विरोध जताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष एजाज अहमद ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, खाद्य पदार्थ और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं, भर्ती प्रक्रिया ठप है। उन्होंने पारदर्शी भर्ती, नए रोजगार सृजन और भ्रष्टाचार पर रोक की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।  इस दौरान जिला महासचिव संदीप मौर्य, फरहान अली, संजय मेवाती, चौधरी इमरान मेवाती, शाहिद बेग, गौरव यादव, रेहान राजा, समी खान, अशोक यादव, अविनाश मिश्रा, कामिल सिद्दीकी, सुदेश यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button