
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बिथरी चैनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा शिखा गंगवार ने लुधियाना में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
इस उपलब्धि पर बुधवार को जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर ने छात्रा को सम्मानित कर बधाई दी।
एसडीएम ने कहा कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। शिखा की यह सफलता अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने छात्रा को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और स्टाफ मौजूद रहे।



