बुलंदशहर

आईजीआरएस में रामघाट थाना तिसरी बार बना नंबर-1, थाना प्रभारी को मिली बधाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामघाटबुलंदशहरमुख्यमंत्रीजनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रामघाट थाने ने फिर तिसरी बार जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।
थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शुक्ला के कुशल नेतृत्व, प्रभावी कार्यशैली और जन शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के चलते रामघाट थाना यह उपलब्धि हासिल करने में सफल रहा।
इस सफलता पर वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना प्रभारी एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। स्थानीय लोगों ने भी रामघाट पुलिस की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे जनहित में एक सकारात्मक पहल बताया।
इस संबंध में पत्रकार वार्ता में थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि जनता की समस्याओं का निष्पक्ष, त्वरित और प्रभावी समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना पुलिस का कर्तव्य है।उन्होंने बताया कि आईजीआरएस में रामघाट थाने को तिसरी बार प्रथम स्थान मिलने का श्रेय पूरी पुलिस टीम की मेहनत और क्षेत्र की जनता के सहयोग को जाता है। थाना प्रभारी ने भविष्य में भी इसी तरह पारदर्शी, संवेदनशील और जनहितैषी पुलिस व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button