बुलंदशहर

पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने हरिद्वार में बाबा रामदेव से की मुलाकात वायरल वीडियो को बताया छवि धूमिल करने की साजिश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
शिकारपुर : क्षेत्र के पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित, ने हाल ही में हरिद्वार पहुंचकर योग गुरु स्वामी बाबा रामदेव से शिष्टाचार भेंट की इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक व समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई ​इसी बीच सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक गुड्डू पंडित, और अर्चना पंडा, का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है गुड्डू पंडित, के समर्थकों और करीबी सूत्रों का कहना है कि सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा यह वीडियो पूरी तरह से पुराना है पूर्व विधायक के समर्थकों ने आरोप लगाया है कि जब गुड्डू पंडित हरिद्वार में बाबा रामदेव के साथ धार्मिक व शिष्टाचार मुलाकात में व्यस्त थे तब कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को धूमिल करने की नीयत से इस पुराने वीडियो को गलत सन्दर्भ में वायरल किया जा रहा है समर्थकों ने इसे एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश करार देते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button