शामली
दुकान का ताला तोड़कर मिठाई और दो हजार रुपये चोरी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। गांव वेदखेड़ी में चोर ने मिठाई और समोसे की दुकान का ताला तोड़कर मिठाई समेत गल्ले में रखे दो हजार रुपये चोरी कर लिए। दुकान स्वामी ने मस्जिद के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर गांव के ही आसिफ उर्फ काला पर चोरी का आरोप लगाया है।
वेदखेड़ी निवासी मौ. शाहरुख ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन सितंबर की रात करीब तीन बजे दुकान का ताला तोड़कर चोरी की गई। सुबह दुकान पर पहुंचने पर ताला टूटा मिला। दुकान के सामने मस्जिद पर लगे कैमरे की फुटेज में चोर की जानकारी हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक सुभाष यादव को सौंपी है।


