साहेबगंज
झामुमो के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से बरहेट झामुमो परिवार में शोक की लहर
बरहेट में भावभीनी श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के बरहेट में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से पूरा झामुमो परिवार मर्माहत है।उनके निधन पर सोमवार को झामुमो प्रखंड कार्यालय बरहेट में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।इस दौरान पार्टी के बोरियो विस के विधायक धनंजय सोरेन केंद्रीय समिति सदस्य,प्रखंड समिति के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।श्रद्धांजलि सभा के दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा और उपस्थित लोगों ने सुदिव्य कुमार सोनू के व्यक्तित्व,संघर्ष एवं संगठन के प्रति उनके समर्पण को याद किया।आगे झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो नजरूल इस्लाम ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन पूरे झामुमो परिवार के लिए अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है।उन्होंने संगठन के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया,उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा झामुमो परिवार शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।सभा के अंत में उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।वही मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नाड मरांडी,जिला संगठन सचिव छवि हेंब्रम,प्रखंड सचिव मुजिबुर रहमान,देव सोरेन, उपप्रमुख रुपक कुमार साह,प्रखंड कोषाध्यक्ष गुंजन सिंघानिया, लखीराम हेंब्रम,समदा सोरेन,मिराज हक,लाडला आलम,इफ्तेखार आलम,रमेश मुर्मू ,लड्डू भगत,सरकार हेंब्रम सहित सभी पंचायत के अध्यक्ष सचिव एवं अन्य सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।



