साहेबगंज

दिल्ली-पटना में मजदूरी करने गया युवक लापता

15 अगस्त से मोबाइल है बंद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के महासिंगपुर पंचायत अंतर्गत बढ़तल्ला गांव निवासी 34 वर्षीय राजू साहा पिछले15 अगस्त से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है।परिजनों से आखिरी बातचीत के बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है,जिससे परिवार में चिंता का माहौल है।राजू के पिता अभिरत साहा ने बताया कि उनका बेटा पिछले दो वर्षों से ठेकेदार के माध्यम से दिल्ली में मजदूरी करता था।करीब पांच महीने पहले वही ठेकेदार उसे बिहार के पटना जिले में एक कंपनी में काम करने के लिए ले गया था।परिवार से उसकी नियमित बातचीत होती रहती थी।
15 अगस्त को राजू की आखिरी बार परिजनों से बात हुई थी,इसके बाद संपर्क करने पर फोन लगातार स्विच ऑफ बताने लगा,काफी इंतजार और रिश्तेदारों व अन्य संभावित ठिकानों पर तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।
आखिरकार पिता अभिरत साहा ने 30 अगस्त 2026 को राजमहल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।इधर राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि गुमशुदगी की शिकायत मिली है।पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है।लापता युवक के मोबाइल लोकेशन और ठेकेदार से पूछताछ कर ठिकाने का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button