साहेबगंज
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव की अध्यक्षता में रविवार को उत्सव हॉल साहिबगंज में सेवा संकल्प अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह,पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा,प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो,जिला प्रभारी अमृत पांडेय,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश प्रसाद तिवारी,कृपानाथ मंडल एवं धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला प्रभारी ने संगठन की आगामी कार्ययोजना तथा सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों और कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई।इस अवसर पर पूर्व विधायक अनंत ओझा की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा पर आधारित 14 प्रकार की PPT प्रस्तुति के माध्यम से उनके सार्वजनिक जीवन,सेवा कार्यों एवं संगठनात्मक योगदान को प्रस्तुत किया गया।पूर्व विधायक अनंत ओझा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा,सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित 25 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा अभियान को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।कार्यशाला में जिला टोली,मंडल टोली,सभी 17 मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी तथा अभियान के सभी संयोजक उपस्थित रहे।मंच संचालन जिला महामंत्री धनंजय कुमार मंडल ने किया,जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री सालखू सोरेन ने किया।



