जंगली सियार के हमले में मृतका बुधनी देवी के पति को मिला मुआवजा
वन विभाग के त्वरित पहल से गांव में चर्चाओं के साथ हो रही सराहना।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के ललमटिया गांव की बुधनी देवी पति बनमली महतो दिनांक 3.9.2026 को इलाज के क्रम में रिम्स रांची में निधन हो गया था। पिछले दिनों बुधनी देवी को जंगली सियार ने हमला कर घायल कर दिया था। जिनका इलाज के दौरान रिम्स रांची में निधन हो गया था। सोमवार को तत्काल क्रिया क्रम के लिए वन विभाग के द्वारा ₹50000 मृतक के पति बनमली महतो को दिया गया और बाकी कागजी प्रक्रिया पूरा हो जाने के बाद 9लाख 50हजार दिया जाएगा । जिसमें चार लाख 50 हजार चेक द्वारा एवं ₹5 लाख उनके नाम पर फिक्स डिपाजिट किया जाएगा। साथ ही मृतक के आश्रित बनमली महतो को 3 साल तक ₹2000 प्रतिमाह मिलेगा। राज्य सरकार का नया नियम जारी किया गया है। बोकारो जिला में पहला मामला है जो किसी व्यक्ति को जंगली जानवर के द्वारा मारे जाने पर 10 लख रुपए मुआवजा मिलने जा रहा है। वन सुरक्षा समिति की मांग पर सरकार ने मुआवजा राशि में बढ़ोतरी की है। इस अवसर पर केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विष्णु चरण महतो, केंद्रीय कोषाध्यक्ष आनंद महतो, दुर्गापुर पंचायत के पूर्व मुखिया रामकिशुन महतो, वनरक्षी सुरेश टुडू ,जगदीश महतो, देवनाथ महतो, सृष्टिधर महतो, सुनीता देवी, अनीश जायसवाल, बालेश्वरी देवी, बाबूराम महतो, ललित महतो आदि शामिल थे।



