बरेली
मोहल्ला भूड़ से धूमधाम से निकली श्री कृष्ण राजगद्दी दधिकांधो शोभायात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मोहल्ला भूड़ स्थित श्री सूरज भारती मंदिर से लगभग सौ वर्ष पुरानी श्री कृष्ण राजगद्दी दधिकांधो शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
शोभायात्रा से पूर्व वन राज्यमंत्री अरुण कुमार सक्सेना, मेयर उमेश गौतम, पार्षद शालिनी जौहरी और डॉ. विकास वर्मा ने भगवान श्री कृष्ण की आरती की। इसके बाद शोभायात्रा पूर्व निर्धारित मार्गों से होते हुए वापस मंदिर में आकर विराजमान हुई।
इस दौरान अनुज कांत सक्सेना, राजेश वर्मा, विजय सरवेही, अजय बहादुर, दक्ष सक्सेना, प्रमोद यादव, प्रतिभा जौहरी, पुजारी श्रवण कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


