गोड्डा

एसआईआर मेहरमा में दावा-आपत्ति पर सुनवाई जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेहरमा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मेहरमा प्रखंड कार्यालय सभागार में दावा-आपत्ति की सुनवाई का कार्यक्रम जारी है। सुनवाई के दौरान मतदाताओं की पहचान और पात्रता से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। योग्य मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने तथा अयोग्य नामों को हटाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।मंगलवार को भी प्रखंड कार्यालय सभागार में अधिकारियों ने प्राप्त दावा-आपत्तियों पर सुनवाई की। इस दौरान संबंधित मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उनकी जांच की गई। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत सिंह, साहब लाल हांसदा सहित एसआईआर कार्य से जुड़े पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। बीडीओ अभिनव कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जिन मतदाताओं को सुनवाई के लिए नोटिस प्राप्त हुआ है, वे नोटिस में दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। निर्धारित तिथि एवं स्थान पर सूचीबद्ध 12 दस्तावेजों में से कोई एक आवश्यक दस्तावेज लेकर संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अथवा अधिकृत पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर दस्तावेज प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि मेहरमा प्रखंड का एक भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी अयोग्य व्यक्ति का नाम सूची में नहीं रहे, इसके लिए प्रखंड प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने मतदाताओं से निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।बीडीओ ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका है। मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाए रखने के लिए नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित मतदाताओं से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर दावा-आपत्ति की प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button