शामली
ट्रैक्टरों की बैटरी चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
चोरी की दो बैटरियां और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली : गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस ने ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो बैटरियां और वारदात में प्रयुक्त बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 31 अगस्त को बुण्टा-हथछोया मार्ग स्थित कोल्हू पर खड़े ट्रैक्टरों से बैटरियां चोरी हुई थीं। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने अली और अनस, निवासी मोहल्ला खेल कांधला को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, हेड कांस्टेबल ललित कुमार और कांस्टेबल शहजाद शामिल रहे।



