खैरथल

बंथला के नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : कोतवाली लोनी क्षेत्र के गांव बंथला के पास गंदे नाले में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उसे नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक शव जिस परिस्थितियों में नाले में मिला, उससे आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंका गया हो सकता है। हालांकि, अभी तक हत्या की पुष्टि नहीं हुई है और मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई और इसके पीछे कोई आपराधिक कारण है या नहीं। मामले की जांच जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button