साहेबगंज

फसल सुरक्षा को लेकर कीटनाशी विक्रेताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला कृषि विभाग की ओर से फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत कीटनाशी दवा विक्रेताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को आत्मा सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को कीटनाशकों के सुरक्षित एवं उचित उपयोग की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी वरुण कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिबंधित कीटनाशक दवाओं की बिक्री किसी भी परिस्थिति में न करें। सरकार एवं विभाग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशःपालन करें,प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को गंभीरता से समझें और किसानों तक सही जानकारी पहुंचाएं।कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ.संजीव कुमार ने कीटनाशी दवाओं के सही मात्रा में प्रयोग की जानकारी दी,उन्होंने बताया कि छिड़काव से पहले खेत के क्षेत्रफल की सही जानकारी आवश्यक है।क्षेत्रफल के आधार पर ही निर्धारित मात्रा में छिड़काव किया जाना चाहिए,ताकि फसल को नुकसान न पहुंचे।वहीं आत्मा के मंटू कुमार ने तना छेदक जैसे कीटों से होने वाले नुकसान और रोकथाम के उपायों पर जानकारी दी।बरहेट से आए राजदेव ने लाभकारी मित्र कीटों की पहचान और किसानों को मित्र एवं हानिकारक कीटों के बीच अंतर समझाने के तरीकों पर चर्चा की।प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में कीटनाशी विक्रेताओं ने भाग लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button