साहेबगंज

साहिबगंज में बाढ़ से निपटने को पहुंची 30 सदस्यीय NDRF की टीम 

प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों को और सुदृढ़ किया जा रहा है।इसी क्रम में हतेन्द्र पाल सिंह कंडारी कमांडेंट NDRF बीहटा पटना के नेतृत्व में रांची से 30 सदस्यीय NDRF टीम का साहिबगंज आगमन हुआ है। NDRF के इस दल में एक इंस्पेक्टर,चार सब-इंस्पेक्टर,दो महिला बल सदस्य तथा 23 पुरुष बल सदस्य शामिल हैं।प्रशिक्षित एवं अनुभवी जवानों से सुसज्जित यह टीम जिले में बाढ़ की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तैयार रहेगी।आज कमांडेंट के नेतृत्व में NDRF टीम द्वारा जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया गया।टीम ने किशन प्रसाद, लाल बथानी, रामपुर,रामनगर,बलुआ टोली,मखमलपुर दक्षिण,मुसहरी टोला सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया तथा स्थानीय परिस्थितियों,जलस्तर एवं संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान टीम ने बाढ़ की स्थिति,आवागमन के साधनों, संभावित रेस्क्यू प्वाइंट एवं राहत-बचाव की आवश्यकताओं का आकलन किया।इसका उद्देश्य आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित कर मानव जीवन की सुरक्षा एवं रेस्क्यू ऑपरेशन को प्रभावी बनाना है।जिला प्रशासन एवं NDRF की संयुक्त तत्परता से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व्यवस्था को मजबूती मिली है।प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि बाढ़ प्रभावित एवं जलमग्न क्षेत्रों में अनावश्यक न जाएं तथा प्रशासन एवं NDRF के सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button