बेतुल

बैतूल यूजीसी नियमों के रोलबैक की मांग को लेकर शाहपुर बैतूल सवर्ण समाज ने सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
शाहपुर। सवर्ण समाज बैतूल द्वारा मुख्यालय के साथ तहसील स्तर पर भी यूजीसी कानून के विरुद्ध आवाज उठा रहा है। यूजीसी के प्रस्तावित नियमों के रोलबैक की मांग को लेकर आज शाहपुर में सवर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। समाज के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने शाहपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर यूजीसी के नियमों को वापस लेने की मांग की। ज्ञापन शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष अरुण तिवारी, महिला अध्यक्ष श्रीमती ऊषा तिवारी एवं बैतूल सवर्ण समाज जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह राघव के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजपूत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जगदीश सिंह राघव ने इसे काला कानून बताते हुए यूजीसी रोलबैक की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में समान अवसर, पारदर्शिता और योग्यता के सिद्धांतों को मजबूत किया जाना आवश्यक है। उन्होंने समाज के लोगों से लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर दिलीप गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, अकलेश जैन, जितेंद्र दीक्षित, मुकेश ठाकुर पहल, श्रीमती पूजा तिवारी, हर्षित शुक्ला, सोनू गुप्ता, अनिल जैन, कमल परसाई, मनोज शुक्ला, विजय सिंह, गोल्डी, विकास मिश्रा एवं राकेश त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में बैतूल सहित गोवा डोंगरी, भौंरा, घोड़ाडोंगरी एवं सारणी क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग शाहपुर पहुंचे और ज्ञापन कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में दिलीप गुप्ता ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button