शामली

ट्यूबवैल व विद्युत पोल से तार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा

तीन आरोपी गिरफ्तार, छह घटनाओं का अनावरण; दो पिकअप समेत चोरी का सामान बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। थाना बाबरी पुलिस ने ट्यूबवैल/नलकूप व विद्युत पोल से तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 22 बंडल बिजली के तार, दो ट्यूबवैल केबल, चोरी में प्रयुक्त उपकरण, दो टाटा पिकअप वाहन और ₹1,200 नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कंजरहेड़ी, हाथी करौंदा, बन्तीखेड़ा, फतेहपुर, कुरमाली व कैड़ी क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। चोरी का सामान कबाड़ियों को बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदीम निवासी नई दिल्ली, साजिद निवासी मुजफ्फरनगर और अब्दुल आहद निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना बाबरी में छह मुकदमे दर्ज हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह ने ₹10 हजार के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button