बरेली

बैंककर्मियों का प्रदर्शन, बोले- मांग नहीं मानी तो 28 से तीन दिन हड़ताल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंक अधिकारी-कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। सिविल लाइंस स्थित इंडियन बैंक के बाहर बड़ी संख्या में कर्मचारी जुटे और नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने पांच दिन वर्किंग, पेंशन अपडेशन, पुरानी पेंशन बहाली और भर्ती की मांग उठाई।
UFBU के जिला संयोजक नवींद्र कुमार ने कहा कि सहमति के बाद भी पांच दिन वर्किंग लागू नहीं हुई, इसलिए हड़ताल करनी पड़ी। देशभर में करीब 8 लाख कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन और 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button