शामली

जुमा की नमाज को लेकर मस्जिदों के बाहर तैनात रही पुलिस।

 सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण को लेकर बरती गई अतिरिक्त सतर्कता, नमाज के बाद जुलूस-प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस रही मुस्तैद।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

झिंझाना। सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद से जुड़े प्रकरण को लेकर शुक्रवार को जुमा की नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कस्बे की विभिन्न मस्जिदों के बाहर नमाज से पहले ही पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई थी। नमाज के बाद किसी तरह के जुलूस, प्रदर्शन या नारेबाजी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती।कस्बे में पुलिसकर्मी मस्जिदों के आसपास तैनात रहे और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी। पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस की ओर से इस बात को लेकर भी सतर्कता बरती गई कि जुमा की नमाज के दौरान किसी पेश इमाम या अन्य व्यक्ति की ओर से ऐसा कोई बयान न दिया जाए, जिससे माहौल प्रभावित हो।
दोपहर में निर्धारित समय पर मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिदों में पहुंचकर जुमा की नमाज अदा की। पुलिस सुरक्षा के बीच नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नमाज के बाद लोग अपने घरों और कामकाज के लिए रवाना हो गए। कहीं से भी किसी प्रकार के जुलूस, प्रदर्शन, नारेबाजी या विवाद की सूचना नहीं मिली।पुलिस की सतर्कता के चलते कस्बे में दिनभर शांति व्यवस्था बनी रही। नमाज सकुशल संपन्न होने और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होने पर पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button