बरेली

पवन विहार में जलभराव से लोग परेशान

स्मार्ट सिटी के दावों पर उठे सवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित पवन विहार कॉलोनी में छह माह से जलभराव की समस्या बनी है। बीसलपुर चौराहे पर बनी पुलिया से जगतपुर का गंदा पानी कॉलोनी में आने से जल निकासी ठप हो गई है। इससे पॉश कॉलोनी में बदहाली है। लोगों ने नगर निगम से कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासी आशीष पटेल ने बताया कि पहले कभी ऐसे हालात नहीं थे। विभागीय जांच कर स्थायी समाधान निकाला जाए। मनोज सिंह ने कहा कि शहर स्मार्ट सिटी बन गया, पर समस्याएं पुरानी हैं। शिक्षक संघ अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने कहा कि पॉश कॉलोनी जलमग्न है, त्वरित कार्रवाई हो। अमित पटेल और अजय सक्सेना ने नालों की सफाई और ड्रेनेज प्लान की मांग की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button