बरेली
भोजीपुरा में युवा सम्मान समारोह, तीन हजार युवाओं की भागीदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश के शोध प्रमुख शिवमंगल सिंह राठौर के नेतृत्व में रविवार को भोजीपुरा के एक निजी सभागार में युवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के तीन हजार से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का संचालन वेदप्रकाश पटेल ने किया। शुभारंभ सांसद छत्रपाल गंगवार और जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान वंदे मातरम, भारत माता की जय और जय श्री राम के उद्घोष से पंडाल गूंज उठा।
मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है और युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी आधार है। आयोजक शिवमंगल सिंह राठौर ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और युवाओं से लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में आए सभी युवाओं को अंगवस्त्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश पटेल, मुकेश कश्यप, सुखवीर सिंह यादव, पप्पू कश्यप, राजीव साहू, विवेक गंगवार, ऋषभ गंगवार, कुलदीप राजपूत, अभिषेक गंगवार, बंटी गंगवार, अर्जुन गंगवार सहित बड़ी संख्या में युवा और गणमान्य लोग मौजूद रहे।




