झुंझुनू
केकेएमएस पीजी महाविद्यालय बड़ाऊ में प्रवेशोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के बड़ाऊ स्थित केकेएमएस पी जी कॉलेज में रविवार को प्रवेशोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं प्राचार्य डॉ मुकेश दाधीच ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाविद्यालय में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए स्वागत तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता संस्थान के सचिव रघुवीर शर्मा ने की। समारोह के मुख्य अतिथि चेयरमैन सुनील बोहरा रहे जबकि विशिष्ट अतिथि एडवोकेट विवेक शर्मा, अवाना डिफेंस अकादमी के कोच एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी विजेंद्र अवाना प्रकाश दास स्वामी रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समारोह में महाविद्यालय की 105 प्रतिभाओं का प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन सुनील बोहरा ने कहा विद्यार्थियों को लक्ष्य बनाकर अध्ययन करना चाहिए। कार्यक्रम को एडवोकेट विवेक शर्मा, विजेंद्र अवाना, प्रकाश दास स्वामी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कॉलेज प्राध्यापक मंजू शर्मा पूनम जांगिड़ सोनू जांगिड़ मनीषा जांगिड़ सुरेंद्र मीणा प्रवेश शर्मा प्रिंसी शर्मा सुरेंद्र सिंह शंकर लाल भार्गव महिपाल सिंह सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दर्शन वर्मा एवं शशिकला वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।



