मथुरा

वृंदावन में आधी रात को सराफा के घर में लगी भीषण आग

जला 15 लाख का सामान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन के बनखंडी महादेव मंदिर के पास देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ज्वेलर्स अजय अग्रवाल के मकान में अचानक आग लग गई। आग की उठती लपटों और धुएं के गुबार को देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। बताया जा रहा है कि हादसा शॉट सर्किट के कारण हुआ, जिससे मकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ी जनहानि होने से टल गई। ज्वेलर्स अजय अग्रवाल ने बताया कि रात को करीब 1:30 पहली मंजिल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी, जिसमें लगभग 15 लाख रुपए का नुकसान हो गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button