सेवा संकल्प पखवाड़ा अभियान को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प पखवाड़ा अभियान को लेकर मंगल कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेवा संकल्प पखवाड़ा अभियान एवं भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न 13 अभियानों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मंडल प्रभारी शक्ति सिंगल एवं मंडल अध्यक्ष डॉ. रश्मिकांत जैन ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न अभियानों की जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी पहुंचाएं तथा अभियानों को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक में पार्टी के अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इन कार्यक्रमों से जोड़ने पर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से पूरी जिम्मेदारी एवं सक्रियता के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष प्रतिभा, सिमरन, अशोक चौहान, दीपक गुप्ता, विनीत शर्मा, रवि नामदेव, प्रवेश सैनी, राजीव शर्मा, पहल सिंह, सादिक, अंकित सैनी, सतवीर, सन्दीप सैनी,संजय कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।