बुलंदशहर

के डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लखावटी में हिंदी दिवस मनाया 

बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर  डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लखावटी में सोमवार को गणेश चतुर्थी एवं हिन्दी दिवस समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक अर्पित ठाकुर एवं प्रधानाचार्या विभा शर्मा एवं उप प्रधानाचार्य सचिन शर्मा ने मां सरस्वती व गणेश जी के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा ही नहीं बल्कि देश की आत्मा है।14 सितंबर 49को हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा मिला तभी से हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है।
लाल सदन से मानवी अनाया रिंकी , पीले सदन से आयुषी हर्षित प्राची,हरे सदन से नैंसी यशिका अभिज्ञाना और नीले सदन से प्रतिभा भविष्य निशिका ने हिंदी कविता पाठ भाषण निबंध सुलेख प्रतियोगिता एवं दोहे गायन में विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षक शिक्षिकाओं ने हिंदी महत्व पर विचार व्याख्यान दिए।
कक्षा एक से पांच तक के बच्चों ने गणेश चतुर्थी पर संबंधित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
प्रबंधक अर्पित ठाकुर ने छात्रों को दैनिक जीवन में हिंदी के अधिक से अधिक प्रयोग करने और हिंदी के प्रति गर्व महसूस करने का आग्रह किया। हिंदी भाषा के सम्मान की शपथ दिलाने के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button