बुलंदशहर
आर के पब्लिक स्कूल में हुआ हिन्दी दिवस समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
औरंगाबाद बुलंदशहर दिवस के अवसर पर आर के पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों को हिंदी का महत्व बताते हुए उसके भरपूर उपयोग किए जाने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक शाहिद अली एवं प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में शाहिद अली ने कहा कि हिंदी का सम्मान देश का सम्मान है। अपनी मातृभाषा के प्रति जागरूक रहकर हमेशा उसका सम्मान करें।
स्कूली बच्चों ने हिंदी के महत्व को दर्शाते हुए विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कविता पाठ भाषण निबंध लेखन सहित विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने हिंदी भाषा की समृद्धता सरलता एवं भारतीय संस्कृति में इसके महत्व पर प्रकाश डाला।
एडमिन रिजवान अहमद ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया



