रामपुर शाहबाद
बीएसएनएल कैंप में उमड़ी भीड़, करीब सौ सिम की बिक्री
फाइबर कनेक्शन के लिए भी उपभोक्ताओं ने कराई बुकिंग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। बीएसएनएल के फ्रीडम प्लान को लेकर मंगलवार को नगर के बिलारी अड्डे पर कैंप लगाया गया। कैंप में बीएसएनएल की मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं के प्रति लोगों में खासा उत्साह नजर आया। इस दौरान करीब सौ मोबाइल सिम की बिक्री हुई, जबकि कई उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल फाइबर कनेक्शन के लिए भी बुकिंग कराई।कैंप में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को फ्रीडम प्लान समेत बीएसएनएल की विभिन्न मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं की जानकारी दी। उपभोक्ताओं को योजनाओं के लाभ और कनेक्शन संबंधी प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।इस अवसर पर एजीएम त्रिनेत्र सिंह पंगति, एसडीओ सत्यवीर सिंह, टीआईपी सचिन कुमार, ऑपरेटर ओमवीर यादव, राजकुमार आदि मौजूद रहे।


