साहेबगंज

जन्म-मृत्यु निबंधन को लेकर डीसी ने की समीक्षा बैठक,दिए कई निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु निबंधन कार्य की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में समयबद्ध निबंधन,प्रमाण-पत्र निर्गमन, विलंबित पंजीकरण, अस्पतालों की भूमिका और अभिलेखों के रख-रखाव की समीक्षा की गई।उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चों को डिस्चार्ज के समय ही जन्म प्रमाण-पत्र दिया जाए। मृत जन्म के मामलों की रिपोर्टिंग अनिवार्य हो।निजी अस्पताल CRS पोर्टल पर समय पर सूचना दें और प्रमाण-पत्र अस्पताल स्तर से उपलब्ध कराएं वही इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी के लिए मोबाइल नंबर व ई-मेल लेना सुनिश्चित किया जाए।वही एक वर्ष से अधिक विलंबित मामलों में कानूनी प्रक्रिया व दस्तावेज जांच के बाद सक्षम प्राधिकारी के आदेश पर ही निबंधन हो,प्रत्येक माह में एक बार निजी अस्पतालों के साथ बैठक,निबंधन इकाइयों का निरीक्षण और रजिस्टर का रख-रखाव सुनिश्चित करने को आदेश दिया।आगे फर्जी पंजीकरण रोकने के लिए प्रशिक्षण,लॉगिन क्रेडेंशियल साझा न करने और पासवर्ड बदलने का भी निर्देश दिया,प्रचार वाहन, पोस्टर-बैनर व दीवार लेखन से जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया।वही मौके पर एसडीओ अमर जॉन आइंद,सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान,जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अनिल कुमार,डीईओ नयन कुमार,नगर प्रशासक साहिबगंज व राजमहल मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button