बुलंदशहर
जर्जर विद्युत पोल टूटकर गिरने से संविदा विद्युत कर्मी की दर्दनाक मौत
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भेजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
औरंगाबाद बुलंदशहर बिजली घर पर तैनात संविदा विद्युत कर्मी की जर्जर विद्युत पोल के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भेजा। मृतक के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।
गांव माजरा खानपुर निवासी विजय कुमार लोधी पुत्र वेदप्रकाश लोधी उम्र लगभग उन्नीस वर्ष पिपाला बिजली घर पर संविदा विद्युत कर्मी के रूप में तैनात था। मंगलवार को दोपहर गांव तौमडी में सडक किनारे एक विद्युत पोल पर चढ़कर विजय कुमार लाइन का फाल्ट ठीक कर रहा था उसी दौरान जर्जर विद्युत पोल जो कि नीचे से गला हुआ बताया जाता है धराशाई हो गया और विजय कुमार उसके नीचे दब कर बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भेजा। मृतक ने अपने पीछे माता पिता पत्नी एक भाई और दो पुत्रियां रोते बिलखते छोड़े हैं। घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है।



