खैरथल
कांग्रेस को बड़ा झटका, विक्रम चौधरी समेत 11 पार्षद भाजपा में शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : खैरथल जिला बचाओ संघर्ष समिति के बडे चेहरे ओर भाजपा के खैरथल जिला मुख्यालय अन्यत्र ले जाने ,जिले का नाम भृतहरी नगर रखने का पुनजोर विरोध करने वाले युवा कांग्रेस नेता विक्रम चौधरी ने अपने साथ 11 पार्षदों के साथ दिल्ली पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
दिल्ली में भाजपा नेता भूपेंद्र यादव के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में सभी ने भाजपा का दामन थामा।
इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष बलवान यादव भी साथ मौजूद रहे।
चौधरी के भाजपा मे जाने से एक साल से जिला मुख्यालय बचाने और नाम परिवर्तन को लेकर क्षेत्र की जनता के संधर्ष को बड़ा धक्का माना जा रहा है

