गणेश महोत्सव : बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

बरेली। बाबूराम धर्मशाला, शिवाजी मार्ग पर चल रहे श्री गणेश महोत्सव के दूसरे दिन सुबह 9 बजे मंत्रोच्चार के साथ पूजन और आरती हुई। शाम को भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। न्यू स्टेप डांस स्टूडियो महानगर के बच्चों ने डांस प्रतियोगिता में प्रस्तुति दी। नक्षिता, निश्चल, योगेश, काशवी, मीनाक्षी, आदित्य शर्मा, संजना, रोहित आदि ने गणेश स्तुति पर नृत्य किया। आयोजक तुषार गर्ग ने बच्चों को सम्मानित किया। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से वातावरण मंगलमय हो गया।आरती में मुख्य रूप से झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार और भाजपा नेता प्रशांत पटेल शामिल हुए और पूजन किया।संस्था अध्यक्ष अनिल पाटिल ने बताया कि संस्था 30 वर्षों से गणेश महोत्सव मना रही है। यह महोत्सव 20 सितंबर तक चलेगा। बुधवार को बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, 20 को मुंबई की तर्ज पर दही-हांडी के साथ भव्य शोभायात्रा निकलेगी।इस दौरान मनीष शर्मा, पवन बाजपेई, अरुण कुमार, नानासाहेब गाडे, विशाल सक्सेना, अविनाश पाटिल, सरजाराव पाटिल सहित अन्य मौजूद रहे।




