साहेबगंज
मंडरो प्रखंड में बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री वितरित, ग्रामीणों ने जताया आभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड के अम्बाडीहा पंचायत के वार्ड-10 और भवानी चौकी के वार्ड-1 में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री बांटी गई।प्रभावित परिवारों को चूड़ा,गुड़,मोमबत्ती,माचिस और प्लास्टिक शीट दी गई।इस कार्यक्रम में मंडरो प्रखंड विकास पदाधिकारी,मंडरो अंचलाधिकारी,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सोरेन,प्रखंड सचिव बबलू मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष जेम्स किस्कू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रभावितों की हर संभव मदद की जाएगी,राहत पाकर ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार जताया।



