साहेबगंज
विश्व ओजोन दिवस पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज नमामि गंगे जिला गंगा समिति साहिबगंज के तत्वावधान में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय,नगर पालिका कन्या साहिबगंज में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छ वायु,खाबरस्वच्छ नदियों तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई,जिसमें स्वच्छ वायु,गंगा एवं अन्य नदियों के संरक्षण तथा पर्यावरणीय चुनौतियों पर विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण अभियान चलाया गया,जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया,कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण को केवल जागरूकता तक सीमित न रखते हुए अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता,हरित क्षेत्र के विस्तार और नदियों के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।



