बेतुल
बैतूल छात्रों की गूंज के लिए कॉलेज में चला पंजीयन अभियान
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने छात्रों से किया संवाद, 19 सितंबर को इंदौर पहुंचने का आह्वान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
आमला। 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर आमला में एनएसयूआई ने छात्र-छात्राओं से संपर्क कर पंजीयन अभियान चलाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के निर्देश और एनएसयूआई अध्यक्ष नवीन सोनेकर के नेतृत्व में भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें कार्यक्रम की जानकारी दी गई और पंजीयन कराया गया।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अधिक से अधिक संख्या में इंदौर पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से छात्र हित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखा जा सकता है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस का हाथ मजबूत करने के लिए भी विद्यार्थियों से सहभागिता की अपील की।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों से चर्चा कर कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी दी। मीडिया प्रभारी विरेन्द्र बर्थे ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आमला के विभिन्न विद्यालयों में भी एनएसयूआई कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं और छात्रों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील कर रहे हैं।
अभियान में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष देशमुख, मंडल अध्यक्ष अशोक हथिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज देशमुख, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, यशवंत हुड़े, मनीष नागले, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी, राकेश सोनी, विजय पारधी, पार्षद खुशबू अतुलकर, शिवम सोलंकी, जितेश, शिखर मालवी, शुभम बेले, आशीष, दीपक सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




