
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की। इसके बाद केक काटकर सभी लोगों में वितरित किया बाद में कार्यकर्ताओं ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर मरीजों और तीमारदारों को फल, पानी की बोतलें तथा बिस्किट के पैकेट वितरित किए। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश बाबू गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, एलडीबी अध्यक्ष महेश चंद्रवंशी, सभासद अर्पित वशिष्ठ, अमित चंद्रवंशी, राजू चंद्रवंशी, अधिवक्ता रोहित कुमार, रामगोपाल मिश्रा, वीरेंद्र फौजी, सेक्टर संयोजक ध्रुव सिंह, संजीव यादव, अनुज चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


