शामली

विद्यालय की दीवारों पर अश्लील चित्र व आपत्तिजनक बातें लिखीं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 झिंझाना। उच्च प्राथमिक विद्यालय टपराना के परिसर और बरामदे की दीवारों व गेट पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने अश्लील चित्र और आपत्तिजनक बातें लिख दीं। विद्यालय पहुंचे शिक्षक ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम टपराना निवासी विशेष सरोहा ने थाना झिंझाना में दी तहरीर में बताया कि वह 16 सितंबर की सुबह किसी आवश्यक कार्य से उच्च प्राथमिक विद्यालय टपराना पहुंचे थे। वहां विद्यालय परिसर, बरामदे की दीवारों और गेट पर अश्लील चित्र तथा आपत्तिजनक बातें लिखी मिलीं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। इस तरह की अश्लील सामग्री से विद्यालय की गरिमा प्रभावित होने के साथ ही बच्चों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक शिव बहादुर को सौंपी है। पुलिस अज्ञात लोगों की पहचान करने के लिए जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button