शामली

साइबर ठगी कर खाते से 2.82 लाख रुपये निकाले

मोबाइल सेवा बाधित होने के दौरान कई UPI ट्रांजैक्शन से निकाली रकम

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। गांव गागौर निवासी विजय कुमार के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 2.82 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार मोबाइल सेवा बाधित होने के दौरान उसके खाते से कई UPI ट्रांजैक्शन किए गए। मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और धनराशि वापस कराने की मांग की है।पीड़ित विजय कुमार पुत्र राधेश्याम ने बताया कि छह सितंबर को उसके मोबाइल नंबर पर अचानक बड़ी संख्या में एसएमएस आने लगे। इसके बाद मोबाइल ने काम करना बंद कर दिया। मोबाइल सेवा बाधित रहने के दौरान अज्ञात लोगों ने उसके बैंक खाते से बिना अनुमति के कई ऑनलाइन UPI ट्रांजैक्शन किए और कुल 2,82,839 रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार उसने मामले की शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज कराई थी। शिकायत की श्रेणी ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड में दर्ज की गई। आरोप है कि शिकायत के बावजूद अभी तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से संबंधित बैंक खातों और UPI खातों में उपलब्ध धनराशि को होल्ड अथवा फ्रीज कराने, धनराशि की रिकवरी कराने तथा साइबर अपराधियों के मोबाइल नंबर, बैंक खाते, UPI आइडी और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कराने की मांग की है। साथ ही आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button