बरेली
राधा नाम की मस्ती में डूबा श्री हरि मंदिर प्रांगण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्री हरि मंदिर में 66वें विराट भक्ति ज्ञान वार्षिक श्री राधा अष्टमी महोत्सव के तहत गुरुवार को भजन संध्या का आयोजन हुआ। अहमदाबाद से पधारे गुरुदेव श्री नंद किशोर शर्मा (नंदू भैया) ने ‘एक शाम श्याम बाबा के नाम’ में भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उन्होंने ‘सांवरिया आजा रे’, ‘कीर्तन की रात है’, ‘हारे का सहारा आजा’, ‘खाटू श्याम वाले’ सहित कई भजन प्रस्तुत किए, जिस पर भक्तजन नृत्य करने लगे और पूरा प्रांगण राधामय हो गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा, अश्वनी ओबेरॉय, संजय आनंद सहित महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा व अन्य पदाधिकारियों ने सहयोग किया।




