शामली

श्रमिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी, लाभ उठाने का किया आह्वान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला विकासखंड परिसर कार्यालय में शुक्रवार को श्रम विभाग की ओर से जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रमिकों समेत उपस्थित महिला-पुरुषों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का आह्वान किया।

शिविर में अधिकारी निशांत मान और मुनव्वर जंग ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जनजागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित शिविर का उद्देश्य श्रमिकों और आमजन को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति जागरूक करना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

विभागीय कर्मचारियों ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान लोगों ने योजनाओं से संबंधित सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने जवाब देते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया।

अधिकारियों ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता जरूरी है। उन्होंने लोगों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रता के अनुसार आवेदन करने की अपील की। शिविर में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button